बेसिक शिक्षा एक ब्रांड

             बेसिक शिक्षा एक ब्रांड


हमारे शिक्षक अब संकोच नहीं गर्व का अनुभव करते हैं कि वे परिषदीय विद्यालय के शिक्षक है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की आयोजन के दिन पूरा शहर जैसे लग रहा था कि बेसिक शिक्षा परिषद के रंग में रंगा हुआ हो जिधर देखो उधर ही परिषदीय विद्यालय की चेक वाली शर्ट के यूनिफॉर्म में बच्चे दिखाई दे रहे थे।

बहुत सारे लोगों ने रास्ते में इनको देख चौंके और इसके बारे में पूछा। हमारे शिक्षक साथियों ने न केवल बच्चों को परीक्षा में आवेदन कराया अपने सर्वश्रेष्ठ योगदान को सुनिश्चित करते हुए उनकी एक अच्छी तैयारी नियमित कक्षाओं के साथ-साथ अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से और मिशन शिक्षण संवाद के प्रैक्टिस सेट से अभ्यास करते हुए कराया ।उन्होंने अपने सीमित संसाधनों और असीमित हौसलों से इस परीक्षा को एक लोक उत्सव में बदल दिया। 

हमारे शिक्षक साथियों ने इन बच्चों को एक नई उड़ान का हौसला दिया और एक कोशिश की इन बच्चों को एक नई दुनिया की ओर ले जाने की मुझे कहने में कोई संकोच नहीं कि हमारे शिक्षक साथी अपने इस प्रयास में सफल भी रहे।

बच्चों की आंखों की चमक बता रही थी कि उन्होंने अपनी आंखों में एक सपना बुना है। जिसमें रंग भरने का कार्य यह राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा कर रही है। इस परीक्षा से उनके अंदर एक असीमित ऊर्जा का संचार दिख रहा है उनके जीवन में एक आशा की किरण दिख रही है जो उन्हें जीवन में सफलता के नए मानदंड स्थापित करने के योग्य बनाएगी। इस परीक्षा में केवल सीमित परीक्षार्थी ही छात्रवृत्ति को पानी में सफल होंगे लेकिन इस परीक्षा में शामिल होने वाला हर  छात्र विजेता है वह विजेता है पुरानी मान्यताओं को तोड़ने का वह विजेता है नई कहानी करने का वह विजेता है विजय के कीर्तिमान स्थापित करने का वह विजेता है अपने गुरुजनों के सपनों को साकार रूप देने का। इस परीक्षा में शामिल सभी छात्रों उनके मार्गदर्शक शिक्षकों और उन सभी व्यक्तियों का जिन्होंने जाने अनजाने में इन छात्रों के जीवन में रंग भरने का कार्य किया है और बेसिक शिक्षा को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने का कार्य किया है ।

कई शिक्षक सामाजिक विसंगतियों को चैलेंज के रूप में स्वीकार करते हुए बच्चो को अपने घर पर ठहरने ,खाने के प्रबंध के साथ एक दिन पहले से रोकते है। ये अभिभावकों का टीचर्स के प्रति अगाध विश्वास और आत्मीय संबंध ही है।शिक्षक पूरे उत्साह से  बच्चों को नक्षत्रशाला, महंगे रेस्टोरेंट तारामंडल ,रेलवे पार्क,नौका विहार जैसी जगहों पर भी भ्रमण कराने से पीछे नहीं हटते।

ऐसी ऊर्जायुक्त सोच और हौसला दिखाकर परिषदीय विद्यालय के शिक्षको ने पूरे बेसिक शिक्षा का मान बढ़ाया है।

भविष्यगामी योजनाओं के विस्तारक के रूप में आशान्वित हम सब परिषदीय शिक्षक सदैव संकल्पित है।


सफल तुम्हे है होना

सफल तुम्हे है होना,

जीवन के झंझावातों से मत निराश तुम होना।

पाना है लक्ष्य तुम्हें

जीवन पथ पर चलते रहना।

लड़ते रहो अगर तम से ,

निश्चित हा सूरज का मिलना।

साक्षी है इतिहास

ध्रुव का ईश्वर से मिलना।

भागीरथ प्रयास,

गंगा का पृथ्वी पर आना

मित्र मेरे न हो निराश ,

मन में सदैव भरो विश्वास

दुःख के छोटे पल भी क्या कटते है,

खुशियों की सदियॉ भी कम लगते है।

रखे याद, सत्यमेव जयते श्रृषियों का है कहना।

इन छणिक अवसादों से क्या डरना।।

सफल तुम्हे है होना।

जीवन के झंझावातों से मत निराश होना

लड़ते रहना तूफानों से आस कभी मत खोना।


जय शिक्षक,जय राष्ट्र निर्माता।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

द किंगडम ऑफ़ दीक्षित