संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

द किंगडम ऑफ़ दीक्षित

बिर तवील की रेत पर बना एक ‘राज्य’ – द किंगडम ऑफ़ दीक्षित दुनिया में ऐसे कई किस्से हैं जो हमें हैरान कर देते हैं। कभी-कभी हकीकत, कहानी से भी ज़्यादा रोमांचक लगती है। कुछ ऐसा ही हुआ जब भारत के इंदौर के एक युवा उद्यमी सुव्यश दीक्षित (Suyash Dixit) ने एक दिन अपनी कल्पना और हिम्मत के दम पर एक नया "राज्य" बना डाला। कैसे शुरू हुई कहानी? साल था नवंबर 2017। सुव्यश दीक्षित, जो एक कंप्यूटर प्रोग्रामर और उद्यमी हैं, ने सुना कि मिस्र (Egypt) और सूडान (Sudan) की सीमा पर एक ऐसी जगह है जो किसी भी देश की नहीं है। इस जगह का नाम है बिर तवील (Bir Tawil)। लगभग 2000 वर्ग किलोमीटर में फैली यह ज़मीन पूरी तरह रेगिस्तानी है, जहां न कोई पेड़-पौधे हैं और न ही इंसान। इतिहास के अनुसार, मिस्र और सूडान के बीच सीमा विवाद की वजह से दोनों ही देशों ने इस भूमि पर दावा करने से इनकार कर दिया। अंतरराष्ट्रीय कानून में ऐसी भूमि को "टेरा नलियस (Terra Nullius)" यानी नो मैन’स लैंड कहा जाता है। और फिर बन गया एक नया "राज्य" सुव्यश ने ठान लिया कि वे इस रहस्यमयी भूमि की यात्रा करेंगे। खतरनाक रेगिस्तानी र...