बेसिक शिक्षा एक ब्रांड
बेसिक शिक्षा एक ब्रांड हमारे शिक्षक अब संकोच नहीं गर्व का अनुभव करते हैं कि वे परिषदीय विद्यालय के शिक्षक है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की आयोजन के दिन पूरा शहर जैसे लग रहा था कि बेसिक शिक्षा परिषद के रंग में रंगा हुआ हो जिधर देखो उधर ही परिषदीय विद्यालय की चेक वाली शर्ट के यूनिफॉर्म में बच्चे दिखाई दे रहे थे। बहुत सारे लोगों ने रास्ते में इनको देख चौंके और इसके बारे में पूछा। हमारे शिक्षक साथियों ने न केवल बच्चों को परीक्षा में आवेदन कराया अपने सर्वश्रेष्ठ योगदान को सुनिश्चित करते हुए उनकी एक अच्छी तैयारी नियमित कक्षाओं के साथ-साथ अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से और मिशन शिक्षण संवाद के प्रैक्टिस सेट से अभ्यास करते हुए कराया ।उन्होंने अपने सीमित संसाधनों और असीमित हौसलों से इस परीक्षा को एक लोक उत्सव में बदल दिया। हमारे शिक्षक साथियों ने इन बच्चों को एक नई उड़ान का हौसला दिया और एक कोशिश की इन बच्चों को एक नई दुनिया की ओर ले जाने की मुझे कहने में कोई संकोच नहीं कि हमारे शिक्षक साथी अपने इस प्रयास में सफल भी र...